समाज के कमजोर वर्ग की सेवा व सहायता के लिए सदैव रहना चाहिए तत्परः सीएम।

समाज के कमजोर वर्ग की सेवा व सहायता के लिए सदैव रहना चाहिए तत्परः सीएम।
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई त्याग, समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि हमें समाज के कमजोर वर्ग की सेवा व सहायता के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। रामायण जैसे महान कालजयी ग्रंथ की रचना कर उन्होंने विश्व को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र से परिचित कराया। रामायण के माध्यम से उन्होंने एक आदर्श समाज का चित्रण प्रस्तुत कर समाज को सत्य, कर्त्तव्यनिष्ठा एवं सन्मार्ग पर चलने का भी मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के महान दृष्टिकोण एवं उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने व्यवहार में अपनाने का संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा व सम्मान की अभिव्यक्ति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *