सीएम त्रिवेन्द्र को पीएम मोदी ने दी जन्मदिवस की बधाई

उत्तराखण्ड के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत का 61वां जन्म दिवस प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा के सभी जिला मुख्यालयों में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस मौके पर भाजपा ने गरीब एवं जरूरतमंदो को विभिन्न सामग्री बांटी और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के जन्मदिवस के मौके पर देश के प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे॰पी॰नड्डा ने भी अपने ट्वीटर हैंडिल के जरिये अपनी शुभकामनाएं भेजी।
ट्वीटर के जरिये प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्रिवेन्द्र रावत उत्तराखण्ड के विकास के लिए कर्मठता से जुटे हुए हैं। मैं उनके सुखी जीवन और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बधाई संदेश में कहा कि सीएम त्रिवेन्द्र रावत की कर्मठता और सादगीपूर्ण जीवन लोकतंत्र के प्रति आस्था को मजबूत करता है। उन्होंने सीएम रावत के सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे॰पी॰ नड्डा ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि सीएम रावत के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की नई ऊंचाइयों को देखेगा।


राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पहुंमुखी विकास कर रहा है। राज्यमंत्री धन सिंह रावत ने त्रिवेन्द्र सिंह रावत को अब तक का सबसे ताकतवर और मजबूत मुख्यमंत्री बताया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस मौके पर भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने भी कार्यालय में विष्णु यज्ञ, सुंदरकांड, फल एवं मिष्ठान, खेल सामग्री, पठन-पाठन सामग्री वितरण का आयोजन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *