दून में मौसम ने बदला मिजाज

देहरादून। उत्तराखण्ड में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। देहरादून में सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। रविवार सुबह भी कोहरे के चलते धूम काफी देरी से निकली। राज्य के पर्वतीय इलाकों में दिन भर तेज ठंडी हवाएं चलती रही। शाम होते-होते एक बार फिर सर्द हवाएं चलने लगी और ठंडक बढ़ गई। लोगों ने गर्म कपड़ों और अलाव के सहारे खुद को गर्म रखने का प्रयास किया। ठंड और जमकर गिर रहे पाले के कारण यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। स्यानाचट्टी से जानकीचट्टी और ओरछा बैंड एवं राड़ी क्षेत्र में पाले से सड़क पर वाहन फिसल रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखण्ड में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य की मैदानी इलाकों खासकर उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में शीत लहर की संभावना है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।
बढ़ती ठंड के मद्देनजर देहरादून के महापौर सुनील गामा ने क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेयर गाम ने रेलवे स्टेशन, घण्टाघर और शहर के प्रमुख चैकों और चैराहों का निरीक्षण किया तथा अलाव की व्यवस्था के निर्देश दिये। मेयर गामा ने रैन बसेरे से लेकर अलाव सेक रहे लोगों से उनकी समस्याओं को लेकर भी बातचीत की। मेयर गामा ने कहा कि बढ़ती ठंड को लेकर अलाव की व्यवस्था बढ़ायी जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्द रातों में सरकार गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *