भाजपा जिला महिला मोर्चा रुद्रप्रयाग की जिला कार्यकारिणी का गठन

भाजपा जिला महिला मोर्चा रुद्रप्रयाग की जिला कार्यकारिणी का गठन

 रुद्रप्रयाग। भाजपा जिला महिला मोर्चा रुद्रप्रयाग ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। कुल 15 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष समेत चार उपाध्यक्ष को नियुक्त किया गया है। जबकि दो महामंत्री और पांच मंत्रियों को कार्यकारिणी में जगह दी गई है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा जिला महिला मोर्चा रुद्रप्रयाग की अध्यक्षा कुंवरी बर्तवाल ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा ऋतु खण्डूड़ी और भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल के साथ गहन विचार विमर्श के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के अनुसार रीना अग्रवाल, मंजू सेमवाल, मीना पुण्डीर, सुनीता सेमवाल को नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष का कार्यभार दिया गया है। मंजू रावत और सुमन जमलोकी को महामंत्री नियुक्त किया गया है। बीरा देवी, सुनीता बर्तवाल, गुलाबी देवी, रीना बिष्ट और उषा रावत को कार्यकारिणी में मंत्री नियुक्त किया गया है। जबकि सुखदेई देवी को जिला महिला मोर्चा का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सोशल मीडिया का पदभार सरला भट्ट को मिला है। जबकि शशि चमोली को मीडिया प्रमुख का दायित्व सौपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *