तिरंगा यात्रा: कांग्रेस ने 136वां स्थापना दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाया

तिरंगा यात्रा: कांग्रेस ने 136वां स्थापना दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाया

देहरादून। कांग्रेस ने 136वां स्थापना दिवस पूरे उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर उत्तराखंड में भी जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजपुर स्थित कांग्रेस भवन से पलटन बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसकी शुरुआत कांग्रेस भवन से हुई। इस दौरान कांग्रेस के इतिहास को याद किया गया और उसपर प्रकाश डाला गया।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस मात्र एक संगठन नहीं बल्कि एक सशक्त विचारधारा है जिसके संघर्ष का यशोगान इस देश के कण-कण में मौजूद है। अपनी इसी विचारधारा का अनुकरण करने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं और राष्ट्र की महान विभूतियों के दिखाए मार्ग पर चलकर सुदृढ़ भारत के निर्माण के लिए सतत संघर्षरत हैं।

कांग्रेस की वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत के राष्ट्रीय जीवन की एक मुख्य विचारधारा है, एक ऐसा राजनीतिक दल है, जिसे राष्ट्रीय जीवन का मेरुदंड कहा जाना चाहिये। पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित संदेश में उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर हम सबके लिए एक नये संकल्प को लेने का समय है, हमको संवैधानिक लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेना है।

कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू चन्द्र शेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, लाला लाजपत राय जैसे नेताओं की अगुआई में देश के लाखों लोग स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रथम प्रधानमंत्री स्व जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में योजनाओं की आधार शिला रखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *