नशाखोरी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, स्मैक और नगदी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

नशाखोरी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, स्मैक और नगदी के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

खटीमा। झनकईया पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से स्मैक और इससे अर्जित धनराशि भी बरामद की है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर वरिष्ठ के निर्देश पर जिले भर में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ सतर्क है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को थाना झनकईया पुलिस ने एक अभियुक्तं को स्मैक और स्मैक बेचकर अर्जित 4800 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मयूर सोनकर उर्फ राॅकी पुत्र श्याम सोनकर निवासी पकड़िया, राजीवनगर, थाना झनकईया जिला उधम सिंह नगर बताया है। थाना पुलिस ने अभियुक्त मयूर सोनकर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दायर कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्तयाल, कांस्टेबल रमेश जीना, कांस्टेबल राजेन्द्र जोशी, कांस्टेबल ताजुद्दीन और कांस्टेबल संजय मुरारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *