कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी परिसर में लगी आग, पांच की मौत

कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी परिसर में लगी आग, पांच की मौत

पुणे। देश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के परिसर में गुरुवार को आग लगने की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। आग सीरम इंस्टीट्यूट के टर्मिनल गेट 1 के अंदर एसईजेड 3 बिल्डिंग की चैथी और पांचवीं मंजिल पर लगी। कोविड-19 के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘कोविशील्ड’ टीके का निर्माण सीरम संस्थान के मंजरी केन्द्र में ही किया जा रहा है।

हालांकि, आग कोरोना वायरस टीका निर्माण इकाई से दूर लगी है, लिहाजा कोविशील्ड टीकों के निर्माण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. पुलिस आयुक्त नम्रता पाटिल ने कहा कि दोपहर करीब पौने तीन बजे सीरम संस्थान के परिसर में स्थित एसईजेड 3 भवन के चैथे और पांचवें तल पर आग लग गई। उन्होंने कहा, तीन लोगों को भवन से बाहर निकाल लिया गया है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा, परिसर में एक भवन में आग लगी. हमने दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेज दी हैं। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

सूत्रों ने कहा कि जिस भवन में आग लगी वह सीरम केन्द्र की निर्माणाधीन साइट का हिस्सा है। कोविशील्ड निर्माण इकाई से एक किमी दूर है, इसलिए आग लगने से कोविशील्ड के निर्माण पर कोई असर नहीं पड़ा है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि राज्य सरकार ने आग की जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *