स्कालरशिप घोटाले में लिप्त बैंक मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

स्कालरशिप घोटाले में लिप्त बैंक मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

चम्पावत। एसआईटी ने जिला चम्पावत में वर्ष 2019 में पंजीकृत दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले से सम्बन्धित अभियोग में दो वांछित अभियुक्तों को हिरासत में लिया है।

गौरतलब है कि हाईकोर्ट के आदेश पर स्कालरशिप घोटाले की जांच को जिला स्तर पर एसआईटी का गठन किया गया है। जिला स्तरीय एसआईटी की टीम एससी, एसटी, ओबीसी से संबंधित स्कालरशित वितरण में बरती गई अनियमितताओं के संबंध में जनपद स्तर पर जांच कर रही है।


एसआईटी की जांच में देवभूमि विद्यापीठ बनबसा के स्वामी प्रबंधक संचालक चैरब जैन पुत्र कमल कुमार जैन, निवासी मकान न0-37, जीवनीमाई रोड, ऋषिकेश, जनपद हरिद्वार, अनिल गोयल पुत्र कशमीरी लाल, निवासी गुरूकुल हरिद्वार जनपद हरिद्वार, विवेक शर्मा पुत्र दीनदयाल शर्मा, निवासी प्रकाश नगर, ईदगाह रोड, देहरादून निरूद्ध कैदी जिला कारागर रोशनाबाद हरिद्वार, गौरव जैन पुत्र राजीव जैन, निवासी प्रेम मन्दिर के सामने, मधुवन इन्क्लेव, सिविल लाईन, रूड़की, जनपद हरिद्वार, गोपाल सिंह राणा पुत्र शिव चरण सिंह राणा, निवासी ग्राम गौरीखेड़ा, थाना सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर, तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी चम्पावत, मुकेश कुमार पुत्र श्री प्यारे लाल, निवासी ग्राम दिया, पो0 विरिया मझोला, थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर एवं प्रदीप कुमार पुत्र श्री नखेगासन प्रसाद, निवासी ग्राम दिया चांदपूर, पो०- विरिया मझोला, थाना खटीमा, जनपद उधमसिंह नगर को छात्रावृत्ति घोटाले में संलिप्त पाये गये।

पुलिस के अनुसार इन अभियुक्तों के खिलाफ छात्रवृत्ति के रूप में सरकारी धन का गबन करने के सम्बन्ध में थाना बनबसा 15 दिसम्बर 2019 अभियोग पंजीकृत है। पुलिस के मुताबिक चैरव जैन, अनील गोयल, गौरव जैन ने पूर्व में ही हाईकोर्ट नैनीताल से अग्रिम जमानत ले ली है। अभियुक्त गौरव जैन पूर्व से ही किसी अन्य मामलें में जनपद हरिद्वार में जेल में निरूद्ध है। इसको बी वारण्ट में जनपद चम्पावत लाकर पूछताछ कर वैधानिक कार्यावाही की गयी है।

अभियुक्त मुकेश कुमार एवं प्रदीप कुमार 27 जुलाई 2020 को थाना खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया गया। 6 अगस्त 2020 को अभियुक्त गोपाल सिंह राणा तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी चम्पावत को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान 02 अन्य अभियुक्त मोहन सिंह पुत्र भवान सिंह, निवासी राजीवनगर, थाना खटीमा, जनपद उधमसिंह नगर निवासी ऑफिसर विकास भवन रूद्रपुर, तथा विशाल सिंह पुत्र इन्द्रलाल सिंह, निवासी आदर्शनगर, थाना व जिला लखीमपूरखीरी, उत्तरप्रदेश हाल बैंक मैनेजर बैंक ऑफ बडोदा शाखा बिष्टी, सितारगंज, जनपद उधम सिंह नगर का नाम प्रकाश मे आया। जिस पर कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित अभियुक्तों को समन भेजकर कोतवाली चम्पावत बुलाया गया। तथा 20 जनवरी 2021 को दोनों अभियुक्तो को आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।
दोनो अभियुक्त के विरूद्ध जांच में स्कालरशिप से सम्बन्धित छात्र छात्राओं के ए०टी०एम० का गलत तरीके से सत्यापन करने सम्बन्धी साक्ष्य पाये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *