स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद स्मैक की कीमत चार लाख

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बरामद स्मैक की कीमत चार लाख

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस 18 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद स्मैक की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने एक अन्य मामले में हत्या के प्रयास के आरोप में एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नशे के कारोबारियों के खिलाफ क्षेत्र में सघन चैकिं अभियान चलाया। चैकिंग के दौरान पुलिस ने सिल्थाम तिराहे के पास स्थित, अलंकार होटल ठहरे दो अभियुक्तों दीपक सिंह पुत्र धर्म सिंह, निवासी ग्राम भाटीगाँव पो0 बोयल, गंगोलीहाट जिला तथा सागर चावला पुत्र नन्द किशोर, निवासी वी0 702 बुद्ध नगर इन्द्रपुरी मध्य दिल्ली को 18 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी दिल्ली से पिथौरागढ़ स्मैक बेचने आये थे। पुलिस आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रानिक तराजू व स्मैक पीने में इस्तेमाल होने वाला फाईल पेपर भी बरामद किये है ।

हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

वही एक अन्य मामले में पिथौरागढ़ कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को हत्या के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया है। आरोपी व्यक्ति का नाम हरीश सिंह पुत्र चंचल सिंह निवासी गौरीहाट पिथौराग़ढ़ बताया जा रहा है। आरोप है कि हरीश सिंह ने लेनदेन को लेकर विवाद में तेज सिंह बोहरा निवासी जौरासी पर धारदार चाकू से हमला किया जिससे तेज सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी हरीश सिंह को हुड़कना पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *