पौड़ी। उच्च शिक्षा मंत्री डा० धन सिंह रावत ने सोमवार को पौड़ी, कण्डोलिया में निर्माणाधीन थीम पार्क का निरीक्षण किया। ये थीम पार्क को बनाने में पहाड़ परम्परागत शैली का प्रयोग किया गया है। प्रदेश सरकार की पहाड़ी संस्कृति को बढ़ाने की यह एक अनूठी पहल है।
इस पार्क में ओपन एयर थिएटर, ओपन स्केटिंग रिंग, चिल्ड्रन पार्क, रेस्टोरेंट, आवासीय सुविधा भी उपलब्ध होगी। उच्च शिक्षा मंत्री डा० धन सिंह रावत ने कहा कि ये थीम पार्क पौड़ी में पर्यटकों को लुभाने में मददगार साबित होगा।
