नई टिहरी। गणतंत्र दिवस के दिन टिहरी टीएचडीसी कालोनी में सिलेंडर फटने से एक घर में आग लगी। आग ने पूरे घर को अपने जद में लिया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड और आपदा राहत दल ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक आग लगने की घटना पुलिस चैकी कोटी के तहत टीएचडीसी कालोनी में हुई। आग पर काबू पाने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने फायर बिग्रेड और आपदा राहत दल सीआईएसएफ के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेस्क्यू टीम की तत्परता के चलते जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई।
