कोसी नदी क्षेत्र में हुआ हादसा, डम्पर पटलने से मजदूर की मौत

कोसी नदी क्षेत्र में हुआ हादसा,  डम्पर पटलने से मजदूर की मौत

रामनगर। कोसी नदी क्षेत्र में एक डम्पर बेकाबू होकर पलटने से 19 मजदूर घायल हो गए जबकि एक मजूदर की मौके पर मौत हो गई है। यह घटना कोसी नदी क्षेत्र के खड़ाज गेट में हुई। डम्पर उप-खनिज से भरा हुआ था जिसमें ये मजदूर भी सवार थे। घायलों को रामदत्त जोशी संयुक्त अस्पताल रामनगर लाया गया है। अस्पताल पहुचे पर डाक्टरों ने घायलों का उपचार किया। घायलों के स्वास्थ्य की अस्पताल में लगातार जांच चल रही है। दो मजदूर को मामूली चोट होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। घायल मजदूर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और बदायूं के रहने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *