सेना भर्तीः तहसीलवार होगा उम्मीदवारों का कोविड टेस्ट, देना होगा तीन दिन पहले सैम्पल

सेना भर्तीः तहसीलवार होगा उम्मीदवारों का कोविड टेस्ट, देना होगा तीन दिन पहले सैम्पल

पिथौरागढ़। आगामी ’दिनांक 15 फरवरी 2021से 10 मार्च 2021’ ’तक जनपद अल्मोडा के स्थान रानीखेत में थल सेना भर्ती आयोजित की जा रही है’ जिसमें जनपद पिथौरागढ़ के अभ्यर्थियों हेतु दिनांक ’15 फरवरी से 22 फरवरी 2021 की तिथि निर्धारित की गई है’। उक्त सेना भर्ती रैली के आयोजन के संबंध में सोमवार को निदेशक सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ भाष्कर तोमर द्वारा जिलाधिकारी डा० विजय कुमार जोगदण्डे से मुलाकात कर सेना भर्ती के आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक कर आवश्यक जानकारी देते हुए सहयोग की अपील की।

बैठक में सेना भर्ती निदेशक ने अवगत कराया सेना भर्ती में प्रत्येक अभ्यर्थी कोविड-19 जांच कर ही भर्ती में प्रतिभाग कर सकता है’। इस हेतु अभ्यर्थी को भर्ती तिथि से 3 दिन पूर्व यानि 72 घंटे पूर्व संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर सैम्पल देना होगा।

अभ्यर्थियों के कोविड-19 सैम्पलिंग हेतु जिले में तहसीलवार तिथि निर्धारित की गई। इस सम्बन्ध में ’जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में तहसीलवार अभ्यर्थियों के कोविड-19 जांच हेतु तिथि एवं स्थल का निर्धारण कर लिया गया है। जिसमें ’15 फरवरी 2021 को तहसील धारचूला एवं गणाई गंगोली तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती होनी है। इस हेतु तहसील धारचूला के अभ्यर्थी ’दिनांक 12 फरवरी को सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र धारचूला’ तथा ’तहसील गणाई गंगोली के अभ्यर्थी 12 फरवरी को सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र गंगोलीहाट’ में जाकर अपना कोविड-19 जांच करेंगे।

इसी प्रकार ’16 फरवरी 2021 को तहसील मुनस्यारी, थल एवं बेरीनाग’ के अभ्यर्थियों की भर्ती होनी है इस हेतु ’तहसील मुनस्यारी’ के अभ्यर्थी ’दिनांक 13 फरवरी 2021 को सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र मुनस्यारी में तथा ’तहसील थल एवं बेरीनाग’ के अभ्यर्थी 13 फरवरी 2021 को ’सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग में उपस्थित होकर कवि जांच करेंगे’।

17 फरवरी 2021 को ’तहसील डीडीहाट, देवलथल व कनालीछीना’ के अभ्यर्थियों की भर्ती होनी है। इस हेतु तहसील डीडीहाट के अभ्यर्थी दिनांक ’14 फरवरी को सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र डीडीहाट’ में तथा ’तहसील कनालीछीना व देवलथल’ के अभ्यर्थियों को दिनांक 14 फरवरी 2021 को सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र कनालीछीना में जाकर कोविड जांच करेंगे।

इसी प्रकार दिनांक ’18 फरवरी’ 2021को तहसील ’गंगोलीहाट एवं बंगापानी’ के अभ्यर्थियों की भर्ती होनी है। इस हेतु तहसील गंगोलीहाट क्षेत्र के अभ्यर्थी दिनांक ’15 फरवरी’ को ’सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र गंगोलीहाट’ में तथा ’तहसील बंगापानी’ के अभ्यर्थी 15 फरवरी 2021 को ’सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र मुनस्यारी’ में अपना कोविड जांच करेंगे।

इसी प्रकार ’22 फरवरी 2021’ को ’तहसील पिथौरागढ़’ के अभ्यर्थियों की भर्ती सम्पन्न होगी जिन्हें दिनांक ’19 फरवरी को टी बी क्लीनिक पिथौरागढ़’ में जाकर अपनी कोविड-19 जांच करानी होगी।
उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिथौरागढ़ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि, वह उक्तानुसार कोविड-19 की जांच हेतु निर्धारित केन्द्रों में आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में स्टाफ की तैनाती के साथ ही जांच किट तथा अन्य उपकरणों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करते हुए प्राप्त आर०टी०पी०सी०आर० जांच रिपोर्ट निदेशक सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित तिथि पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश अपने गृह क्षेत्र के जांच केन्द्र में निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं हो पाये तो ऐसे अभ्यथिर्यों की उसी तिथि में कोविड जांच हेतु जिला मुख्यालय के रोग टी०बी० पिथौरागढ़ में भी सैम्पलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। जिलाधिकारी ने इस हेतु समस्त उपजिलाधिकारियों व एमओआईसी को भी निर्देश दिए कि वह आपसी समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं यथासमय पूर्ण सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *