पूर्व डीजीपी को मिली अहम जिम्मेदारी, इस आयोग के बने आयुक्त

पूर्व डीजीपी को मिली अहम जिम्मेदारी, इस आयोग के बने आयुक्त

देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी सेवा के अधिकार आयोग के आयुक्त होंगे। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की मंजूरी के बाद शासन ने पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी को सेवा के अधिकार आयोग के आयुक्त पद पर नियुक्त का पत्र जारी कर दिया है। वे इस पद पर अगले पांच साल या 65 साल की उम्र तक अपनी सेवायें देंगे।

अनिल रतूड़ी गत नवम्बर माह में डीजीपी पद से रिटायर्ड हुए है। मूल रुप से गांव रतूड़ा जिला रुद्रप्रयाग के रहने वाले अनिल रतूड़ी की छवि कड़क और ईमानदार पुलिस अफसर के तौर पर रही है। उन्होंने डीजीपी रहने के दौरान पुलिस कल्याण के लिए कई कदम उठाये। अनिल कुमार रतूड़ी ने 1987 के पुलिस अफसर हैं। अपने तीन दशक की पुलिस सेवा के दौरान वे एडीजी प्रशासन, एडीजी कानून व्यवस्था, डीजीपी रुल्स एण्ड मैनुअल और निदेशक विजलेंस जैसे अहम पदों पर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *