दुर्मी घाटी में खुलेगा अस्पताल, सीएम ने किया ऐलान

दुर्मी घाटी में खुलेगा अस्पताल, सीएम ने किया ऐलान

चमोली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सीमांत जनपद चमोली के दुर्मी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक दुर्मी ताल (तालाब) के पुनर्निर्माण की घोषणा किए जाने के एवज में जनता ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दुर्मी-निजमुला घाटी में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने सहित बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं से संबंधित लगभग एक दर्जन घोषणाएं की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहाड़ की महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटाने की योजना बना रही है, इस योजना को अमल में लाने के लिए आगामी बजट में धनराशि की घोषणा की जाएगी और इस योजना को अगले पांच वर्ष में पूरी तरह धरातल पर उतार दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *