चम्पावत। चम्पावल जिले के थाना पाटी क्षेत्र के तहत छिलका छीना में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार व्यक्ति जख्मी है।
जानकारी के मुताबिक ये हादसा उस वक्त हुआ जब टाटा सूमो संख्या यूके-03-टीए-0642 का चालक सवारियों को बिठाने हेतु गाड़ी बैक कर रहा था। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जहां स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 150 फीट गहरी खाई से बाहर निकाला गया। टाटा सूमो पर कुल पांच लोग सवार थे जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक ड्राइवर का नाम दीपक कुमार पुत्र नारायण स्वामी निवासी थुवामोनी, थाना पाटी, जनपद चंपावत बताया जा रहा है। जबकि घायलों का नाम मदन राम पुत्र देवाराम, विजय सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह, कल्याण सिंह पुत्र स्वर्गीय दीवान सिंह और गोपाल राम पुत्र दलीप राम बताया जा रहा रहा है। हादसे में घायल सभी थुवामोनी, थाना पाटी जिला चम्पावत के निवासी हैं।
