तिलवाड़ा में हिलांस का लोकार्पण, जखोली में सैनिक स्कूल का शिलान्यास

तिलवाड़ा में हिलांस का लोकार्पण, जखोली में सैनिक स्कूल का शिलान्यास

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग भ्रमण के दौरान सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने तिलवाड़ा में हिलांस के आउटलेट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जखोली में बनने वालो सैनिक स्कूल का भी शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाने और प्रत्येक महाविद्यालय में पानी की शुद्धता जांच के लिए अत्याधुनिक लैब की स्थापना करने की घोषणा की। हिलांस के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलेगी।

उन्होंने जनपद की लगभग ₹85.94 करोड़ की बहुद्देशीय विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। महत्वाकांक्षी एकीकृत आजीविका परियोजना के तहत बनाया गया ब्रांड हिलांस स्थानीय काश्तकारों को अच्छा बाजार उपलब्ध करवा रहा है। हिलांस को किसान हितैषी पहल के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। त्रिवेन्द्र सरकार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए विकासखंडों में ग्रोथ सेंटर्स की स्थापना कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *