देहरादून। भण्डारी बाग से कारगी चैक के बीच बढ़ते टैफिक के जंजाल से बहुत जल्द ही निजात मिलने वाली है। देहरादून में भंडारी बाग फ्लाई ओवर का विधिवत शिलान्यास मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भंडारी बाग फ्लाई ओवर का विधिवत शिलान्यास कर दिया है। यह फ्लाईओवर रेस्ट कैंप भंडारी बाग पथरीबाग कारगी चैक एवं महंत इंद्रेश के क्षेत्रों को आपस में जोड़ने का कार्य करेगा। इस फ्लाईओवर के बनने के बाद क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण को मजबूती मिलेगी तथा ट्रैफिक दबाव कम होने के कारण आवागमन आसान होगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में लगातार रोड एवं ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी बेहतर हुई है, जिसका नतीजा है कि राज्य में सड़क मार्गों की हालत पहले के मुकाबले अधिक सुगम एवं सुदृढ़ हुई है। विभागों के सामंजस्य एवं तीव्र निर्माण से यह फ्लाईओवर जल्द ही पूरा होकर तैयार होगा।
फ्लाईवोअर के शिलान्यास के मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा० रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली जी, सीताराम भट्ट, रविंद्र कटारिया, राजकुमार पुरोहित, रतन सिंह चैहान, सत्येंद्र सिंह नेगी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
