सीमान्त किसानों की आय होगी दुगनी, पिथौरागढ़ में भी 1740 काश्तकारों को मिला ब्याज मुक्त ऋण

सीमान्त किसानों की आय होगी दुगनी, पिथौरागढ़ में भी 1740 काश्तकारों को मिला ब्याज मुक्त ऋण

पिथौरागढ़। त्रिवेन्द्र सरकार कृषकों की आय दोगुना किए जाने के मकसद से ग्रामीण क्षेत्र के लघु,सीमांत तथा गरीब कृषकों को कृषि,पशुपालन औद्यानिकी कार्यों, आदि हेतु रुपये 3.0 लाख तक तथा स्वयं सहायता समूहों को 5.0लाख तक की धनराशि बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। पिथौरागढ़ जिले में भी शनिवार को ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पिथौरागढ़ में यह कार्यक्रम समस्त आठों विकास खण्डों में आयोजित किया गया। जिले के विकास खण्ड विण क्षेत्र का ऋण वितरण कार्यक्रम विकास भवन सभागार पिथौरागढ़ में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि माननीय विधायक पिथौरागढ़ श्रीमती चंद्रा पंत की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विधायक पिथौरागढ़ श्रीमती चंद्रा पंत ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुना किए जाने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनाए जाने हेतु यह योजना संचालित की गई है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की चिंता को देखते हुए वर्ष 2017 में यह योजना प्रारम्भ की गई थी। जिसके अंतर्गत प्रारम्भ में 1 लाख तक का ऋण बिना किसी ब्याज के किसानों को उपलब्ध कराया गया जिससे किसानों को काफी लाभ प्राप्त हुआ। उन्होंने ऋण की धनराशि को कृषि तथा अन्य क्षेत्र में लगाकर अधिक राशि अर्जित की गई। उक्त धनराशि को अब 3 लाख तक कर दी गई है, जिससे किसानों को और अधिक लाभ प्राप्त होगा,और उनकी आजीविका में बृद्धि होगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डा० विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि कृषियेत्तर कार्यों तथा पशुपालन, जड़ी बूटी,सुगंध पादप,दुग्ध व्यवसाय,मत्स्य, मुर्गीपालन,मशरूम,पुष्प उत्पादन,औद्यानिकी,कृषि प्रसंस्करण, कृषि यंत्रीकरण,जैविक खेती, बेमौसमी शब्जी उत्पादन आदि कार्यो हेतु इस योजनांतर्गत 3.0लाख तक का तथा स्वयं सहायता समूहों को 5.0लाख तक की धनराशि का बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है,जिससे निश्चित तौर पर लघु किसानों, बीपीएल परिवारों को आत्मनिर्भर बनने में योजना का लाभ मिलेगा।

’विकास खण्ड विण के 201 लाभार्थियों को 1 करोड़ 76 लाख 33 हजार’ की धनराशि के चैक वितरित किए गए। शनिवार को जिले के सभी विकास खण्डों में ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजित कर पात्र लाभार्थियों को ऋण के चैक वितरित किए गए। जिले के आठों विकास खण्डों में आयोजित कार्यक्रम में कुल 1740 लाभार्थियों को ’13 करोड़ 59 लाख 16 हजार’ रुपए की धनराशि के चैक वितरित किए गए। विकास खण्ड मूनाकोट में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सामंत रहे जिनके माध्यम से ’217 लाभार्थियों को 1 करोड़ 71 लाख 41 हजार की धनराशि के चैक वितरित किए गए’।

विकास खंड कनालीछीना में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उपाध्यक्ष नगरीय पर्यावरण संरक्षण उत्तराखंड प्रकाश चंद्र हर्बोला थे जिनके द्वारा ’191 लाभार्थियों को 1 करोड़ 49 लाख 32 हजार’ की धनराशि के चैक वितरित किए गए। विकास खंड डीडीहाट में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक डीडीहाट विशन सिंह चूफाल द्वारा ’275 लाभार्थियों को 2 करोड़ 13 लाख 89 हजार’ की धनराशि के चैक वितरित किए गए। विकास खण्ड बेरीनाग में मुख्य अतिथि अध्यक्ष कुमाऊं मंडल विकास निगम केदार जोशी द्वारा ’270 लाभार्थियों को 1 करोड़ 72 लाख 88 हजार’ की धनराशि के,विकास खण्ड गंगोलीहाट में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुरेश जोशी द्वारा ’191 लाभार्थियों को 1 करोड़ 49 लाख 43 हजार’ धनराशि के चैक वितरित किए गए। विकास खण्ड धारचूला में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल द्वारा ’209 लाभार्थियों को 1 करोड़ 79 लाख 25 हजार’ की धनराशि के चैक, विकास खण्ड मुनस्यारी में आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री शमशेर सत्याल द्वारा ’186 लाभार्थियों को 1 करोड़ 46 लाख 65 हजार’ रूपये की धनराशि के चैक वितरित किए गए। सभी विकास खण्डों में आयोजित कार्यक्रमों में क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि,किसान लाभार्थी,विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी समेत सहकारी बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *