रामनगर। उत्तराख्ण्ड विद्यालयी परिषद् की हाईस्कूल और इण्टरमीडियट बोर्ड की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा 4 मई से शुरू होकर 22 मई को खत्म होगी। परिषद् की सचिव नीता तिवारी ने परीक्षा कार्यक्रम विषय में बताया कि हाईस्कूल और इण्टर की परीक्षा 4 मई से 22 मई तक चलेगी। इस बार प्रदेश भर में 1347 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा दो पाली में सम्पन्न होगी। पहली पाली प्रातः आठ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली 2 बजे से पांच बजे तक परीक्षा संचालित होगी। इस बार हाईस्कूल परीक्षा में 148355 और इण्टर में 122184 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर 2 लाख 70 हजार 5 सौ 39 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 3 अप्रैल से 25 अप्रैल तक संचालित की जाएगी। 23 मई से 29 मई तक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का उप संकलन केन्द्रो द्वारा मुख्यकेन्द्र में पर जमा किया जाना है। और 13 मुख्य संकलन केन्द्रो 30 मूल्यांकन केन्द्रों को लिखित उत्तरपुस्तिकाओं का बण्डलों का प्रेषण किया जाएगा। 1 जून से 15 जून तक लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चलेगा। वहीं 16 जून से 15 जुलाई तक परीक्षा परिणाम घोषित किये जाएंगे।


