गोपेश्वर। रैणी आपदा को लेकर जिला चमोली बार एसोसिएशन ने सोमवार को आपात बैठक की। बैठक में एसोसिएशन ने हादसे में मारे गये लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत सिंह रावत ने बताया कि बैठक में आपदा को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में बार के सदस्यों ने हादसे में मारे गये मृतको के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। इसके लिए उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्रों में स्थापित पावर प्रोजेक्टों की निगरानी के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए और कमेटी में स्थानीय लोगों को भी शामिल किया। बैठक में पावर प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजूदरों का अनिवार्य पंजीकरण किये जाने की भी मांग की गई। बैठक के उपरान्त बार एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को अपनी मांगों और सुझावों के लिए पत्र भेजा।
