खिर्सू। सोमवार को खिर्सू ब्लॉक में राठ विकास अभिकरण ने स्वरोगार मेला का आयोजन किया। इस स्वरोजगार मेले में ग्रामीण किसानों व बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार के लिये कृषि उपकरण, पशुधन गाय, बकरी, मुर्गी, कृषि हेतु ट्रैक्टर, आटा चक्की, पाली हाउस वितरण किये।
इस मौके पर सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता के जरिये युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए त्रिवेन्द्र सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि ब्लाॅक स्तर पर युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी होता रहेगा।
