चारधाम यात्रा की तैयारियों शुरू, आखिर बीआरओ पर क्यों खफा दिखी डीएम?

चारधाम यात्रा की तैयारियों शुरू, आखिर बीआरओ पर क्यों खफा दिखी डीएम?

नई टिहरी। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के अंर्तगत आने वाले सभी मोटर मार्गो को दुरुस्त रखे। इन मोटर मार्गों पर चिन्हित संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर क्रैश बैरियर व साइन बोर्ड प्राथमिकता के आधार पर लगाये जाय। जिन मोटर मार्गो पर पहाड़ कटान, डामरीकरण, पैच वर्क इत्यादि कार्य होने है उनपर भी माह अप्रैल के अंत तक कार्यवाही सम्पन्न कर ली जाए। बी०आर०ओ० के अधिकारियों के द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान यदि इन मोटर मार्गों पर दुर्घटनाएं होती है तो इसकी जवाबदेही संबंधित विभाग की होगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित उप-जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले चारधाम यात्रा मोटर मार्गो का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करें।

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्गो पर स्वास्थ्य केंद्रों को 24 घंटे सुचारू रखने के लिए मुख्य चिकित्सधिकारी को निर्देश दिए है। कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों में सभी आवश्यक एवं जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही पर्याप्त चिकित्सक व मेडिकल स्टाफ की तैनाती संबंधी तैयारियां समय से पूरी की जाए। बैठक में डा० दीपा रुबली ने बताया कि जनपद के चारधाम यात्रा मोटर मार्गों पर स्वास्थ्य विभाग के कुल 19 स्वास्थ्य केंद्र आते है जिनमे यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।

यात्रा मार्गों पर नगर एवं बस्तियों के आस-पास बने सावर्जनिक शौचालयों, नगर पालिकाओं, पंचायतों को साफ-सुथरा रखने, आवारा पशुओं की बाजारों में आवाजाही को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नगर पालिकाओं, पंचायतों में बैठकों का आयोजन कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

होटल, ढाबा व्यवसायी व दुकानदार तीर्थयात्रियों से निर्धारित दरों से अधिक पैसा न वसूल सकें इस हेतु रेट लिस्ट को अनिवार्य रूप से चस्पा कराए जाने की सुनिश्चितता एवं यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन व पेय पदार्थ की गुणवत्ता के लिए जिला पर्यटन अधिकारी व फूड सेफ्टी अधिकारी को निर्देश दिए है। होटल, ढाबो में साफ-सफाई बनी बानी रहे इस हेतु जिला पर्यटन अधिकारी को क्लस्टर के रूप में जागरूकता शिविरों का आयोजन अप्रैल माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए है होटल, ढाबों में साफ-सफाई की सुनिश्चितता हेतु सभी उपजिलाधिकारियों को निरंतर औचक निरीक्षण करने को कहा है।

चारधाम यात्रा मार्गो पर अतिक्रमण को लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए है ताकि यात्रियों को आवश्यक परेशनियों का सामना न करना पड़े इस हेतु अतिक्रमण के संबंध में चेकलिस्ट तैयार करने को कहा गया है।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने रेन बसेरों, पर्यटक आवासों को दुरुस्त रखने, वाहनों की चैकिंग, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अतिरिक्त चैकियो पॉइंट सुनिश्चित करने, वाहन चालकों के व्यवहार में कुशलता लाने हेतु प्रशिक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी घनसाली संदीप तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक एम०सी०बिंजोला, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सतीश नौतियाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के०एस०नेगी, अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, उप-मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ दीपा रुबाली, जिला पर्यटन अधिकारी एस०एस०यादव, एआरटीओ एन०के०ओझा के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर, अन्य सड़क निर्माण से जुडी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *