बड़ी खबरः ग्रीष्मकालीन राजधानी की वर्षगांठ पर सीएम त्रिवेन्द्र का ऐलान, गैरसैण में होगी उत्तराखण्ड की तीसरी कमिश्नरी

बड़ी खबरः ग्रीष्मकालीन राजधानी की वर्षगांठ पर सीएम त्रिवेन्द्र का ऐलान, गैरसैण में होगी उत्तराखण्ड की तीसरी कमिश्नरी

गैरसैण। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के विकास को लेकर सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने बड़ी घोषणा की है। गुरूवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने गैरसैंण से तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। उन्होंने गैरसैण को राज्य का तीसरा मण्डल बनाये जाने की घोषणा की है। गैरसैण कमिश्नरी में चमोली, रुद्रप्रयाग अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले शामिल होंगे। वहीं भराड़ीसैण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए एक महीने के अंदर टाउन प्लानर की नियुक्ति की जाएगी। नई बनाई गई नगर पंचायतों के स्थापना के लिए सीएम त्रिवेन्द्र ने 1 करोड़ की धनराशि मंजूर करने की घोषणा की है।

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत राजधानी गैरसैण के लिए बेहद गंभीर हैं। आज ही के दिन पिछले साल सीएम त्रिवेन्द्र ने राज्य की जनभावनाओं के मुताबिक गैरसैण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। इससे पहले त्रिवेन्द्र रावत राजधानी क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर चुके हैं। गैरसैण को कमिश्नरी घोषित करने से त्रिवेन्द्र रावत ने एक बार फिर बता दिया है कि उनके लिए गैरसैण राजनीतिक मसला नहीं है। वे राज्य की जन भावनाओं का सम्मान करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *