हरदा ने किया सवालः क्या दलबदुओं में से कुछ होंगे बेताज?

हरदा ने किया सवालः क्या दलबदुओं में से कुछ होंगे बेताज?

देहरादून। उत्तराखण्ड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता हरीश रावत ने भाजपा साथा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा में चली अंदरूनी गुटबाजी पर तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि ‘तीरथ के सर पर ताज, निशंक और अजय भट्ट क्यों नहीं बने सरताज? क्या दल बदलूओं में से कुछ होंगे बेताज? इस पर भाजपा का आगे का हुलिया निर्भर करता है, बाकी जैसा गया, वैसा ही आया। उत्तराखंड की जनता के लिये तो केवल यही पहेली अब सुलझनी बाकी है।’

उन्होंने उनकी सरकार को गिराने के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में गये नेताओं को भी सीधे निशाने पर लिया है। उन्होंने सवाल किया है कि भाजपा के दल-बदलुओं के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी। उन्होंने तीरथ सिंह रावत की मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी पर कहा कि जैसा गया है वैसा ही आया है। इससे सरकार की कार्यशैली पर बहुत फर्क नहीं पड़ने वाला है।
कांग्रेस नेता हरीश रावत लगातार सतारूढ़ भाजपा को अलग-अलग मुद्दो घेरते आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *