बदली बदली से नजर आयेगी सरकार, कैबिनेट की शपथ आज

बदली बदली से नजर आयेगी सरकार, कैबिनेट की शपथ आज

देहरादून। तीरथ कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4 बजे राज भवन में होगा। जानकारी के मुताबिक तीरथ कैबिनेट के 11 मंत्री शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के कैबिनेट में चार ठाकुर, चार ब्राहण के अलावा दो महिला और एक दलित चेहरा शामिल हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक पुष्कर धामी, ऋतु खण्डूरी, बंशीधर भगत, यतीश्वरानंद और बिशन सिंह चुफाल मंत्रीमण्डल में शामिल हांेगे। भाजपा हाईकमान तीरथ सिंह रावत की ताजपोशी के बाद संगठन और केबिनेट में चैंकाने वाले फैसले ले सकता है।

जानकारी के मुताबिक पार्टी हाईकमान सरकार में बदलाव के बाद संगठन में भी बड़े बदलाव कर सकता है। प्रदेश अध्यक्ष में बंधीधर भगत की जगह नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक हरिद्वार से मदन कौशिक उत्तराखण्ड बीेजपी के अध्यक्ष हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक त्रिवेन्द्र रावत की कैबिनेट से काफी बदली हुई नजर आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *