खेल-खिलाड़ीः जूनियर फेंसिंग चैम्पियनशिप का रुद्रपुर में आगाज

खेल-खिलाड़ीः जूनियर फेंसिंग चैम्पियनशिप का रुद्रपुर में आगाज

रुद्रपुर। 28वीं जूनियर फेंसिंग चैम्पियनशिप का रुद्रपुर में सोमवार को शुरू हो गई है। फेंसिग चैम्पियनशिप का शुभारम्भ स्थानीय दिल्ली पब्लिक स्कूल में डीएम ने किया।

इस चैंपियनशिप में 32 राज्यों के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से कुल 28 टीमें हिस्सा ले रही हैं। नेशनल फेंसिंग प्रतियोगिता 15 मार्च से 17 मार्च तक जूनियर वर्ग हेतु तथा 19 मार्च से 21 मार्च तक सीनियर वर्ग हेतु आयोजित किया जायेगा।

इस अवसर में डीएम रंजना राजगुरू ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी खेल भावना के साथ खेले और चुनौती को स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि कहा कि ये जिले के लिए गौरव की बात है कि राष्ट्रीय स्तरीय फेंसिंग चैम्पियनशिप का यहां आयोजन हो रहा है। उन्होंने इसके लिए भारतीय ओलम्पिक संघ और भारतीय फैंसिंग एसोसिएशन का धन्यवा भी किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रतियोगिता से जनपद के युवाओं को एक अच्छा मौका मिला है जिससे वे अपने खेल का इस मंच से प्रदर्शन कर सकें ताकि वे राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करते हुये जनपद व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होने आयोजक के सभी अधिकारी व कर्मचारी को धन्यवाद देते हुये कहा कि इतने कम समय में पूरी तैयारी कर ली है। उन्होने कहा कि खेल हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *