बड़ी खबरः तीरथ कैबिनेट में मंत्रियों को मिली विभागों की जिम्मेदारी, देखें पूरी रिपोर्ट

बड़ी खबरः तीरथ कैबिनेट में मंत्रियों को मिली विभागों की जिम्मेदारी, देखें पूरी रिपोर्ट

देहरादून। सीएम तीरथ सिंह रावत ने मंत्रियों को विभाग का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गोपन कार्मिक सतर्कता, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा, वित्त, राजस्व, राज्य संपत्ति, न्याय, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा नागरिक उड्डयन, सूचना, लोक निर्माण, आबकारी विभाग, नियोजन, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, ग्रामीण विकास, ऊर्जा व वैकल्पिक ऊर्जा, औद्योगिक विकास कुल 20 विभाग अपने पास रखे हैं।

वहीं चैबट्टाखाल से ताल्लुक रखने वाले मंत्री सतपाल महाराज को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम, उत्तराखंड नदी परियोजना, पर्यटन संस्कृति और धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। बंशीधर भगत को विधायी व संसदीय कार्य, खाद्य नागरिक आपूर्ति, शहरी विकास आवास, सूचना विज्ञान, प्रौद्योगिकी आदि विभाग दिए हैं।

हरक सिंह रावत को वन, पर्यावरण संरक्षण, श्रम कौशल विकास, आयुष, आयुष शिक्षा आवंटित किया गया है। बिशन सिंह चुफाल को पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण और जनगणना की जिम्मेदारी दी गई है। यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन की जिम्मेदारी मिली है। अरविंद पांडे को विद्यालयी शिक्षा, खेल युवा कल्याण, पंचायती राज, संस्कृत शिक्षा विभाग सौंपा गया है।

सुबोध उनियाल को कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान, रेशम विभाग की जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म व मध्यम उद्यम, खादी व ग्रामोद्योग विभाग दिए गए। मंत्री धन सिंह रावत को सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन, उच्च शिक्षा सौंपा है। रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, यतीश्वरानंद को भाषा पुनर्गठन गन्ना विकास की जिम्मेदारी मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *