देहरादून। हेमकुण्ड साहिब के कपाट इस साल 10 मई को खुलेंगे। हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने ये फैसला दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से सचिवालय में हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने भेंट की।

हेमकुण्ड ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट ने इस वर्ष हेमकुंड साहिब के कपाट एक जून के बजाय 10 मई, 2021 को खोलने का फैसला लिया है। इस बार हेमकुंड साहिब की यात्रा 10 मई से शुरू हो जायेगी। पिछले साल यात्रा कोविड के चलते बाधित रही थी। लिहाजा इस वर्ष 10 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने का निर्णय ट्रस्ट द्वारा लिया गया है।
