देहरादून। पौड़ी जिले में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड दुगड्डा के अंतर्गत लक्ष्मणझूला-कांडी-दुगड्डा-रथुवाढाब-धुमाकोट मोटर मार्ग के घटिया निर्माण मामले में लोनिवि के दो इंजीनियरों को सीएम तीरथ सिंह रावत ने सस्पेंड कर दिया है।
सीएम तीरथ ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के भी आदेश दे दिए है। सीएम तीरथ सिंह ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और लापरवाही को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर भी कमी पाई जाएगी, वहां सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।
