देहरादून। गुरूवार को तीरथ कैबिनेट ने हरिद्वार महाकुंभ और कोटद्वार मेडिकल कालेज समेत कुल पांच मामलों में फैसले लिया। गुरूवार को आयोजित केबिनेट की बैठक में पांच बिदुंओ पर चर्चा हुई।
कैबिनेट मीटिंग में कोटद्वार में प्रस्तावित मेडिकल के निर्माण को लेकर डीपीआर के लिए कुल एक करोड़ मंजूर किये गये। इसके अलावा महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए अवस्थापना विकास कार्यो को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दी।
मीटिंग के दौरान देहरादून में फोर्टिस अस्पताल को लेकर भी चर्चा हुई। जिसके बाद फोर्टिस अस्पताल के साथ उत्तराखण्ड सरकार का पीपीपी मोड के तहत एक साल के लिए करार बढ़ाये जाने का भी फैसला लिया गया।
गोपन विभाग को नाम को लेकर भी फैसला लिया अब गोपन विभाग का नाम बदलकर मंत्री परिषद् को रखने को मंजूरी दी गई। कैबिनेट में 2021 विधानसभा सत्र के सत्रावसान का फैसला लिया गया।
