सीएम तीरथ ने की टीकाकरण प्रक्रिया की समीक्षा

सीएम तीरथ ने की टीकाकरण प्रक्रिया की समीक्षा

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग द्वारा प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति और वैक्सीनैशन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों के लिए कोविड वैक्सीन आते ही इनके वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। वैक्सीन की पहली खेप आज उत्तराखंड पहुंच जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न समारोह में निर्धारित सीमा से अधिक संख्या में लोगों के शामिल होने पर सख्त एक्शन लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालाबाजारी और ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कोविड डेथ रोकने पर सबसे ज्यादा ध्यान दें। कोविड संक्रमित तुरंत जरूरी दवाइयां लें, जिसके लिए हमें मेडिकल किट उपलब्ध करवाने के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था की ओर जाना होगा।

बैठक में मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि अस्पतालों में आॅक्सीजन के उपयोग की लगातार आॅडिटिंग कर उसी के अनुरूप टैंकरों की व्यवस्था सुनिश्चित करनी है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने कहा कि प्रदेश में रेमडेसिविर की पर्याप्त उपलब्धता है, जिसके लिए पूरी प्रक्रिया निर्धारित की गई है। कोविड की चेन को ब्रेक करने पर फोकस किया जा रहा है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा थाना स्तर पर मिशन हौसला शुरू किया गया है। इसमें आकस्मिक स्थिति में जरूरतमंदों तक दवाइयों की होम डिलीवरी, आॅक्सीजन सिलेंडर, कोविड संक्रमितों को घर पर भोजन पहुंचाना, एम्बुलेंस आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने कोविड व वैक्सीनेशन की विस्तार से जानकारी दी। कोविड प्रबंधन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से भी जानकारी ली गई। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *