मण्डी समिति ने तय किये साग-सब्जी के रेट। देखिये यहां पर पूरी सूची

मण्डी समिति ने तय किये साग-सब्जी के रेट। देखिये यहां पर पूरी सूची

देहरादून। मण्डी समिति देहरादून ने बढ़ते सब्जी के दामों पर काबू पाने के लिए रोजमर्रा की सब्जियों और फलों के रेट तय कर दिये है। इससे आम जनता को आसमान छू रही सब्जियों और फलों के की कीमतों से राहत मिलेगी। कोरोना कफ्र्यू की घोषणा के बाद से साग-सब्जियों के कई विक्रेता मनमाना दाम वसूल रहे थे।

कोरोना संक्रमण के दौर में लगातार महंगाई आसमान छू रही है। कोरोना संक्रमण में इस्तेमाल होने वाली महत्वपूर्ण दवाओं से लेकर रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं में ओवररेटिंग और कालाबाजारी देखने को मिल रही है। इस कालाबाजारी और ओवर रेटिंग लगातार प्रशासन सख्त होता दिखाई दे रहा है। इसके लेकर प्रशासन से कई अहम फैसले लिए हैं। मण्डी समिति ने जिले में सब्जियों की ओवररेटिंग को रोकने के लिए रेट लिस्ट जारी कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *