ये कैसी मनमानींः भर्ती पिटकुल की और तैनाती ऊर्जा निगम में!

ये कैसी मनमानींः भर्ती पिटकुल की और तैनाती ऊर्जा निगम में!

देहरादून। ऊर्जा निगम में टेनिक्नकल ग्रेड-2 की नियुक्ति सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि पिटकुल के लिए निकाली गई भर्ती में चयनित आवेदकों को नियुक्ति ऊर्जा निगम में दी जा रही है। कर्मचारी संगठनों ने इसका विरोध करते हुए जांच की मांग की है। वहीं, ऊर्जा निगम प्रबंधन और शासन की तरफ से इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि ने आरोप लगाया है कि ऊर्जा निगम में भर्ती के नाम पर बड़ा खेल किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि ने बताया कि सितम्बर 2016 और जनवरी 2017 में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी का विज्ञापन जारी कर आॅनलाइन आवेदन मांगे थे। इसमें पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (पिटकुल) में टीजी’-2 विद्युत (पद कोड 55) के 80 पद और उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड में टीजी-2 विद्युत (पद कोड 97) के 52 व टीजी-2 यांत्रिक (पद कोड-98) के 39 पद पर भर्ती की जानी थी।

नवम्बर 2017 में पद कोड 55 के तहत परीक्षा आयोजित की गई। इसका नतीजा घोषित कर चयन आयोग ने बीते 16 जून को अभिलेख
सत्यापन के लिए विज्ञप्ति जारी की है। लेकिन इसमें उक्त नियुक्ति को ऊर्जा निगम के लिए दर्शाया गया है, जबकि ऊर्जा निगम में भर्ती को लेकर किसी भी प्रकार की विज्ञप्ति जारी नहीं की गई।

संगठन का आरोप है कि नियमों को ताक पर रख कर पिटकुल के लिए निकाली गई भर्ती के आवेदकों को ऊर्जा निगम में नियुक्ति दी जा रही है। कर्मचारी संगठन ने इसे अनियमितता और अवैधानिक करार देते हुए जांच की मांग की है। कर्मचारी संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस भर्ती प्रक्रिया में जांच नहीं की जाती है तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *