दीप्ति रावत भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री नियुक्त

देहरादून। दीप्ति रावत भारद्वाज को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महामंत्री का पद बनाया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महिला मोर्चा राष्ट्रीय टीम की सूची जारी की है। जिसमें दीप्ति रावत को महिला मोर्चा में महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इससे पूर्व दीप्ति रावत उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के दायित्व पर भी रही। वे साल 2007 में भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा की प्रत्याशी रही। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता भी रहीं। दीप्ति रावत की राजनीतिक शुरुआत छात्र राजनीति से हुई। जिस दौरान वह वर्ष 2002 में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रसंघ महासचिव भी रहीं। दीप्ती को राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी मिलने पे प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *