महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जन डा० पंकज गर्ग का अन्तर्राष्ट्रीय सोसाइटी में चयन

महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जन डा० पंकज गर्ग का अन्तर्राष्ट्रीय सोसाइटी में चयन

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर विभाग के विभागाध्यक्ष व वरिष्ठ कैंसर सर्जन डा० पंकज गर्ग को यूरोपियन सोसाइटी ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी तथा यूरोपियन यंग सर्जन एल्युमिनी ग्रुप के राष्ट्रीय प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है। इस अन्तर्राष्ट्रीय संस्था के लिए देश भर से डाॅक्टर पंकज गर्ग को एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में चुना गया।

डाॅ पंकज गर्ग की इस उपलब्धि पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डा० पंकज गर्ग के नेतृत्व में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का कैंसर सर्जरी विभाग गुणवतत्तापरक आधुनिक चिकित्सा प्रदान कर कैंसर रोगियों को स्वास्थ्य लाभ देने में महत्वपूर्णं भूमिका निभाएगा।

काबिलेगौर है कि यूरोपियन सोसाइटी ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की स्थापना 1981 में हुुई थी। कैंसर विशेषज्ञों की यूरोप की यह सबसे बड़ी संस्था है। इस संस्था में 20,000 से अधिक सदस्य जुड़े हैं। इस संस्था का उद्देश्य कैंसर सर्जरी के अध्ययन, व उपचार की नई सम्भावनाओं व विकास को प्रोत्साहित करना है इससे अधिक से अधिक कैंसर रेागी को लाभान्वित हो सकें।

ESSO यंग सर्जन एण्ड एल्युमिनी क्लब की स्थापना बोर्डों में सम्पन्न हुई ESSO कांग्रेस में 17 सितम्बर 2010 में नए डाॅक्टर्स को मागदर्शन प्रदान करने के लिए हुई थी। 2018 में संस्था में 3 वर्ष के लिए विभिन्न देशों से 25 प्रतिनिधि चुने गए थे, इन प्रतिनिधियों का कार्यकाल इस वर्ष पूर्णं हो गया है। अतः EYSAC ने आगामी 3 वर्षो (2021 से 2024) के लिए विभिन्न देशों से प्रतिनिधि चयनित किये हैं। डा० पंकज गर्ग इस फोरम में 3 वर्षों के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल से कैंसर सर्जन डाॅ पंकज गर्ग का चुना जाना उत्तराखण्ड सहित देश के लिए भी गौरव की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *