पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखण्ड में सबसे युवा मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखण्ड में सबसे युवा मुख्यमंत्री

देहरादून। खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड का नया मुखिया बनाया गया है। तमाम सियासी अटकलों से परे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लग गई। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री चुना गया। इस बैठक के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, डी पुरंदेश्वरी और उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व रेखा वर्मा भी मौजूद रहीं। जानकारी के मुताबिक पुष्कर धामी आज शाम 6 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

पुष्कर सिंह धामी उधमसिंह जिले के खटीमा से विधायक हैं। वह यहां से लगातार दूसरी बार विधायक पद का चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। पुष्कर 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ़ जिले के टुंडी गांव में पैदा हुए। उनके पिता सेना में रह चुके हैं। पुष्कर सिंह धामी ने मानव संसाधन प्रबंधन के साथ-साथ औद्योगिक संबंध में मास्टर्स किया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में उपचुनाव की अनिश्चितताओं के बीच तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद से ही उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल तेज थी। इसके बाद पार्टी ने कई नामों पर चर्चा की। इन नामों में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धनसिंह रावत, पुष्कार सिंह धामी और रितू खंडूरी के साथ-साथ दोईवाला से विधायक पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दावेदारी भी थी। लेकिन आखिर में विधायकों ने पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *