सीएम पुष्कर धामी ने किया विभागों का बंटवारा, हरक और महाराज का बढ़ा कद

सीएम पुष्कर धामी ने किया विभागों का बंटवारा, हरक और महाराज का बढ़ा कद

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने पास कुल 15 विभाग रखे हैं। इसमें मुख्य रुप से मंत्री परिषद्, कार्मिक एवं सतर्कता, गृह, वित्त, राजय सम्पति, राजस्व, न्याय, सूचना, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, औद्योगिक विकास (खनन), तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्ययन एवं नियोजन शामिल हैं।

मंत्रियों को तीरथ सरकार के सभी समायोजित किया है। हालांकि हरक सिंह रावत, सतपाल महाराज, यशपाल आर्य और धन सिंह रावत का इस कैबिनेट में ओहदा बड़ा है। पूराने विभागों के अलावा हरक सिंह रावत को ऊर्जा, धन सिंह रावत को स्वास्थ्य विभाग, यशपाल आर्य को आबकारी विभाग और सतपाल महाराज को लोक निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गये हैं।

सतमाल महाराज के पास लोक निर्माण विभाग जैसा भारी भरकम विभाग दिया गया है। इसके अलावा सिंचाई बाढ़ नियंत्रण जैसे आठ विभाग हैं। डा० हरक सिंह को वन, पर्यावरण, श्रम, कौशल विकास, आयुष, आयुष शिक्षा और ऊर्जा विभाग दिया गया है। बंशीधर भगत को विद्यायी संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक शहरी विकास आवास और सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है।

यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कलण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग मिला है। विशन सिंह चुफाल को पेयजल, वर्षा जल संरक्षण, ग्रामीण निर्माण और जनगणना विभाग मिला है।

मंत्री सुबोध उनियाल को कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान रेशम और जैव प्रौद्योगिकी जैसे 7 विभाग मिले हैं। अरविंद पाण्डे को विद्यालयी शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा जैसे 6 विभाग मिले हैं।

गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु, सूक्ष्म मध्यम उद्यम और खादी ग्रामोद्योग विभाग मिला है। डा० धन सिंह रावत को सहकारिता, प्रोटोकाल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *