पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र नेगी ने हरेला पर किया वृक्षारोपण

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र नेगी ने हरेला पर किया वृक्षारोपण

देहरादून। लोकपर्व हरेला पखवाड़ा उत्तराखण्ड में पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये पर्व संस्कृति और प्रकृति के समन्वय का पर्व है। इस अवसर पर महादेवी कन्या पाठशाला देहरादून में भी लोक पर्व हरेला मनाया गया।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र नेगी ने कालेज परिसर में पौधारोपण किया। हरेला के इस पर्व पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फतेहपुर सीकरी के वर्तमान सांसद राजकुमार चाहर और बाल संरक्षण आयोग की पुर्व अध्यक्ष ऊषा नेगी भी मौजूद रही।

हरेला के पावन पर्व मे उन्होंने कहा कि हरेला त्यौहार उत्तराखण्ड का लोकपर्व है। ये पर्व हमें प्रकृति के साथ तालमेल बनाना सिखाता है। उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवन शैली में हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं। लेकिन हरेला ऐसा पर्व है जो हमें प्रकृति के नजदीक लाता है और पर्यावरण संरक्षण का पाठ सिखाता है।

इस अवसर पर प्रवीन जैन जी, कुलदीप नेगी, शोभित मांगलिक, अनिल कुकरेती, जोगेंद्र पुंडीर, राजेन्द्र व्यास उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *