ऊर्जा मंत्री से वार्ता के बाद ऊर्जा कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने ऐलान किया

ऊर्जा मंत्री से वार्ता के बाद ऊर्जा कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने ऐलान किया

देहरादून। ऊर्जा विभाग से बड़ी खबर है। ऊर्जा कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत से संयुक्त संघर्ष मोर्चा की वार्ता और ऊर्जा मंत्री से एक महीने में कर्मचारियों की मांग पर विचार के आश्वासन के बाद ऊर्जा विभाग से जुड़े संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने अपनी हड़ताल को समाप्त कर दिया है।

गौरतलब है कि अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर ऊर्जा से जुड़े कर्मचारी बीते दिन से हड़ताल पर चले गये थे। जिससे राज्य में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई थी। प्रबन्धन और शासन ने ने हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता भी की लेकिन नाराज ऊर्जाकर्मी हड़ताल पर चले गये थे। मंगलवार को ऊर्जा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों से केबिनेट मंत्री हरक सिंह ने वार्ता की जिसके बाद हड़ताली कर्मचारी मान गये और अपनी हड़ताल को वापस लेने का ऐलान किया।

वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक संघ के नेताओं का हड़ताल वापस लेने के फैसले का बिजली कर्मचारी पुरजोर विरोध कर रहे हैं। हड़ताली कर्मचारी मांग माने जाने तक हड़ताल अड़े हुए हैं। कर्मचारी संघ अपने कर्मचारियों को हड़ताल वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन हड़ताली कर्मचारी अपने नेता की बात सुनने को राजी नहीं है। संघ के नेताओं को अपने ही कर्मचारियों का विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं शासन ने बड़ा ऐलान करते हुए ऊर्जा से जुड़े निगमों में अगले छः महीने के प्रदेश में किसी भी तरह के हड़ताल को गैरकानूनी घोषित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *