एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने करगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने करगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। 11 उत्तराखंड बालिका वाहिनी डीबीएस (पीजी) कॉलेज के एन.सी.सी कैडेट्स ने 26जुलाई , 2021 को करगिल विजय दिवस मनाया। जिसका उदेश्य जनसामान्य में राष्ट्रवाद और देशभक्ति की भावना जगाना और बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देना था। इसमें एनसीसी कैडेट्स द्वारा करगिल विजय दिवस पर पोस्टर बनाए गए जिनके माध्यम से शहीदों के बलिदान के महत्व को बताया गया।

देश के जवानों को सम्मान और शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु प्रतिज्ञा भी ली गई। इसके अलावा कैडेट्स द्वारा करगिल विजय दिवस पर पेंटिंग बनाई गयी एवं कविता भी प्रस्तुत की गयी। इसके साथ- साथ उनके विचारो को जनसामान्य तक पहुँचाने के लिए उनकी वीडियो एवं फोटो ली गयी।

यह सब 11 उत्तराखंड बालिका वाहिनी ( ए. एन. ओ.) कैप्टन (डॉ) महिमा श्रीवास्तव की देखरेख मे किया गया। जिसमे 11 उत्तराखंड बालिका वाहिनी की एन. सी. सी. कैडेट्स भी शामिल रही। इस दौरान सी.ओ. कर्नल एस एस गुसाईं और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर मेजर सविता छिलर ने डीबीएस के काम की प्रसंशा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *