उत्तराखण्ड में कांग्रेस के मिशन 2022 का श्रीगणेश, गोदियाल ने संभाला अध्यक्ष का पदभार

उत्तराखण्ड में कांग्रेस के मिशन 2022 का श्रीगणेश, गोदियाल ने संभाला अध्यक्ष का पदभार

देहरादून। देहरादून के राजीव भवन में कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपना पदभार संभाला। निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह अब नेता प्रतिपक्ष होंगे। कांग्रेस आलाकमना ने 2022 में सत्ता में वापसी के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं। आलाकमान ने संगठन में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण बैठाने की पूरी कोशिश की है। वहीं प्रदेश से कांग्रेस के बड़े नेता हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

मंगलवार को नवनियुक्ति पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के मौके पर देहरादून राजीवन भवन में बडे समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूरे प्रदेश से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। गणेश गोदियाल की प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी और हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाये जाने में कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह नजर आया।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और उनकी नई टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 2022 कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव को लेकर जो भी जिम्मेदारियों दी गई है वह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सौंपी है। इसके लिए वह सोनिया और राहुल का आभार व्यक्त करते है।

उन्होंने कहा कि सावन के महीने में गणेश का नाम लेना शुभ होता है और राष्ट्रीय हाईकमान ने सावन के महीने में गणेश को उत्तराखण्ड की जिम्मेदारी सौंपी हैं जो सब को साथ लेकर चलेंगे, ऐसी उन्हें पूरी उम्मीद है।

आम आदमी पार्टी पर हरीश रावत ने निशाना साधते हुए कहा कि 7 साल से ज्यादा दिल्ली में आप पार्टी की सरकार को हो गये है। उन्होंने दिल्ली में एक मेडिकल कालेज नहीं खोला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तराखण्ड में ढाई साल में 2 मेडिकल कालेज खोले थे। आप की सरकार ने दिल्ली में एक नया फ्लाई ओवर नहीं बनाया जबकि कांग्रेस सरकार ने उत्तराखण्ड में कई फ्लाई ओवर बनाए थे।

हरीश रावत ने प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव से वादा किया कि 2022 में पार्टी को सत्ता वापसी उनकी जिम्मेदारी है। हरदा ने कहा कि जीवन खुली किताब की तरह है। केदारनाथ दैवीय आपदा का जो घाव था, उस घाव को डेढ साल में भर दिया।

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बेरोजगारी और महंगाई से अपना नाता जोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्डित घायल है। इसलिए उत्तराखण्डियत को बचाना है। भू-कानून को लेकर भी हरदा ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जितनी जमीन है, भाजपा सरकार भूपतियों को उतनी जमीन खरीदने की इजाजत दे दी है। उत्तराखण्ड के लोगों की जमीन खतरे में है।

बेरोजगारी को लेकर हरदा ने कहा कि बेरोजगार रोजगार की राह देख रहा है। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल को दौरान उन्होंने 32 हजार लोगों को रोजगार दिया और 18 हजार पदों के लिए अधियाचन जारी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री 22 हजार रोजगार देने की बात कर हरे है। 2200 लोगो ंको नए मुख्यमंत्री रोजगार दे दे यही बड़ी बात होगी। हरीश रावत ने बड़ी घोषण्ण करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर एक साल के अंदर सभी खाली पदों को भर दिया जा एजाएग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *