श्रीनगर विधान सभा में भाजपा को बड़ा झटका, जमीनी कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

श्रीनगर विधान सभा में भाजपा को बड़ा झटका, जमीनी कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

पैठाणी। श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। विधान सभा क्षेत्र में जमीनी कार्यकर्ता भाजपा का दामन छोड़ ़कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। विगत दिनों ऋषिकेश में हुए मंथन शिविर में खिर्सू क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। वहीं सोमवार पैठाणी क्षेत्र दो दर्जन से अधिक जमीनी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल से मिलकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के समक्ष सदस्यता ग्रहण करने वालों में सूबेदार बलवंत सिंह (नौगांव), सुरेन्द्र सिंह (सुनार गांव), दिवान सिंह (ग्राम चौरा), नरेश, प्रवेश नौडियाल (ग्राम आंताखोली), देवेन्द्र भट्ट (मेलकुंडाई), कमलेश पंत (ग्राम प्रधान मंझोली), शम्भू नौडियाल (ग्राम आंताखोली), नौडी से संतोश मुंडेफी, प्रवेश कुमार, बलबीर टम्टा, राहुल, विजय राम, नवीन बहुगुणा, मनमोहन, अवतार सिंह, मिथिलेश ग्राम प्रधान, दीवान सिंह, भीम सिंह, धीरज कुमार, वासुदेव नौडियाल, दिनेशमंमगाई, गणेश सिंह रावत आदि प्रमुख रुप से हैं। इस मौके पर गणेश गोदियाल ने कहा कि सभी साथियों का उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हार्दिक स्वागत है।

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गणेश गोदियाल पहली बार अपने विधान सभा क्षेत्र भ्रमण पर है। उन्होंने क्षेत्रीय भ्रमण और जनसम्पर्क की शुरूआत थलीसैंण से की। गणेश गोदियाल की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। गोदियाल के इस जनसम्पर्क अभियान में बड़ी भीड़ देखने को मिल रही है। जिस तरह से श्रीनगर विधान सभा में गणेश गोदियाल को समर्थन मिल रहा है वह भाजपा के लिए एक खतरे की घंटी है। भले ही यहां के मौजूदा विधायक भाजपा सरकार में नुमाइंदगी कर रहे हो लेकिन ऐसा लगता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के लिए यहां मुकाबला आसान नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *