श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के 19 छात्र छात्राओं का 2.4 लाख पैकेज पर प्लेसमेंट

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के 19 छात्र छात्राओं का 2.4 लाख पैकेज पर प्लेसमेंट

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्रोपशॉप रियल एस्टेट कंसलटेंट कंपनी की ओर से आए चीफ डायरेक्टर साजन पटेल व अन्य प्रतिनिधियों ने विभिन्न चरणों में एसजीआरआर विश्वविद्यालयों छात्र-छात्राओं को सभी मापदण्डों पर परखा।

इसमें 19 छात्र-छात्राएं कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव की सभी कसौटियों पर खरे उतरे। कंपनी की ओर से उन्हें 2.4 लाख के पैकेज़ पर चयनित किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ यू.एस.रावत ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रोपशॉप एनसीआर क्षेत्र की प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कंसलटेंट कंपनी है, जिसका मुख्यालय नोएडा में है। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के बीबीए, बीकॉम एवम् बीकॉम ऑनर्स के 19 छात्र-छात्राओं का चयन कैंपस प्लेसमेंट के अन्तर्गत हुआ। प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने में कुलसचिव एवम् डीन मैनेजमेंट डॉ दीपक साहनी, डॉ दिव्या नेगी घई एवम् वैशाली प्रकाश आदि का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *