धौलास में दोहरा हत्याकाण्डः कोठी से मिला महिला और नौकर का शव, पुलिस तफ्तीश में जुटी

धौलास में दोहरा हत्याकाण्डः कोठी से मिला महिला और नौकर का शव, पुलिस तफ्तीश में जुटी

देहरादून। उत्तराखंड की अस्थायी राजधानी देहरादून में बुधवार को डबल मर्डर से सनसनी मच गई। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक घर से दो शव बरामद किए गए हैं। जिसमें से एक शव महिला का है और दूसरा शव उसके नौकर का है।
प्रेमनगर के धौलास इलाके से यह दोनों शव बरामद किए गए हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। धौलास में एक कोठी के आंगन में दोनों शव पड़े मिले। जिसमें से मृतक महिला की पहचान उन्नति शर्मा (60 साल) पत्नी सुभाष शर्मा के नाम से हुई है। और दूसरा मृतक राजकुमार थापा (50 साल) उन्नति और सुभाष शर्मा का नौकर बताया जा रहा है। सुभाष शर्मा एनआरआई बताए जा रहे हैं। वह पिछले 10 सालों से इस कोठी में रह रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सुभाष शर्मा ने कोठी में दूध पहुंचाने वाली महिला को बताया था कि उन्नति और राजकुमार नहीं मिल रहे हैं। इस पर महिला की खोजबीन की गई तो कहीं पता नहीं चला। सूचना पर अन्य महिलाएं भी पहुंचीं। जिनमें से एक महिला ने देखा कि पॉलिथीन के ढका हुआ शव आंगन में पड़ा था।

इस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कप्तान जन्मेजय खंडूरी समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से प्रेमनगर सहित पूरे देहरादून में हलचल पैदा हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *