भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया, कार्यकारिणी में उत्तराखण्ड को दी खास तरजीह

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया, कार्यकारिणी में उत्तराखण्ड को दी खास तरजीह

देहरादून। भाजपा ने गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम ऐलान कर दिया है।

इस राष्ट्रीय कार्यसमिति में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह नितिन गडकरी, राज्यसभा में सदन के नेता केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद सहित उत्तराखंड के भी कई नेताओं को शामिल किया गया हैं।

नई राष्ट्रीय कार्यसमिति की घोषणा के साथ ही कार्यसमिति में 179 सदस्यों को जगह मिली है। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी एक बार फिर से भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया हैं।

केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और अल्मोडा सांसद अजय टम्टा को जगह कार्यकारिणी में जगह मिली है।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, स्टेट जनरल सेक्रेट्री ऑर्गेनाइजेशन अजय कुमार, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी में रेखा वर्मा को भी नई कार्यकारिणी में जगह मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *