उत्तराखण्डः सैनिक परिवारों को रिझाने में जुटे राजनीतिक दल, भाजपा से पहले हरीश रावत ने चला ये बड़ा सियासी दांव

उत्तराखण्डः सैनिक परिवारों को रिझाने में जुटे राजनीतिक दल, भाजपा से पहले हरीश रावत ने चला ये बड़ा सियासी दांव

देहरादून। उत्तराखंड में सैनिक और उनके परिवारों को रिझाने के लिए राजनैतिक दल सियासी गणित भिड़ाने में जुटे हैं। प्रदेश में 4.5 लाख से ज्यादा सैनिकों से जुड़े परिवारों को सभी दल अपने-अपने पक्ष में करने में जुटे हैं। सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने रिटायर्ड कर्नल को सीएम उम्मीदवार घोषित किया। प्रदेश भर में अब शहीद सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस ने इसका तोड़ निकालते हुए दशहरे पर हर सैनिक परिवार को सम्मानित करने की बात की है।

हर कांग्रेसी को सैन्य
सम्मान कार्यक्रम में जुड़ने की अपील

प्रदेश के बड़े नेता हरीश बतौर चुनाव-अभियान-समिति अध्यक्ष के तौर पर कहा है कि सभी कांग्रेसजनों को चुनाव अभियान का अपने-अपने स्तर पर संयोजक घोषित कर रहा हूंँ। आप जहां जिस स्तर पर भी हैं, आप संयोजक हैं और आपका पहला दायित्व है कि आप प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित रुसैन्य-सम्मान कार्यक्रम जिसके तहत शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों जिनमें पैरा के लोग भी सम्मिलित हैं और सेवारत सैनिकों के परिवारों को सम्मानित करना। आपने अंग-वस्त्र और फूल माला लेकर उनके घर जाना है और उस घर प्रणाम कर उनको सम्मानित करना है। उत्तराखंड के सम्मान वर्धन और राष्ट्र के सम्मान की रक्षा में इनका अभूतपूर्व योगदान और यह अभियान हमारा उन वार हीरोज को 1971 के, दुनिया की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक के नायकों को समर्पित है, आज भी वो नायक हमारे बीच में हैं।

इंदिरा गांधी जी के नेतृत्व में एक अभूतपूर्व विजय, दुनिया के नक्शे पर एक नये देश का विलय हुआ तलवार की शक्ति से इसलिये इस अभियान को आपको शक्तिरूपा दुर्गा की इन नवरात्रियों में करना है। इसलिये मैं केवल फेसबुक के माध्यम से आपका आवाहन कर रहा हूँ।

अटल बिहारी वाजपेई जी ने संसद में इंदिरा जी को दुर्गा कहा था, इतने अभिभूत थे भारतवासी इस विजय से जो उस महान पराक्रम के सैन्य योद्धाओं का सम्मान करना हमारा फर्ज है। योद्धा, योद्धा हैं चाहे 1962 के वार के हों, चाहे 1965 वार के हों, चाहे कारगिल वार के हों, चाहे सियाचिन के हों, चाहे बालाकोट के हों, हम सभी लोगों को और सैन्य परिवारों को सम्मानित करेंगे और दशहरे के दिन सैन्य सम्मान को समर्पित कर भारत की सैन्य पराक्रम को प्रणाम करेंगे और दशहरे को मनाएंगे भी।

भाजपा निकालेगी शहीद सम्मान यात्रा

भाजपा एक माह तक निकालेगी यात्रा उत्तराखंड में सैनिक वोटर भाजपा का कैडर वोट रहा है। ऐसे में चुनावी साल में भाजपा ने भी प्रदेशभर में शहीद सम्मान यात्रा निकालने का ऐलान किया है। उत्तराखंड में 21 अक्टूबर से भाजपा शहीद सम्मान यात्रा निकालेगी। शहीद सम्मान यात्रा 21 अक्टूबर को गढ़वाल के सवाड़ गांव से और 24 अक्टूबर को कुमाऊं में पिथौरागढ़ के मूनाकोट से शुरू होगी। 21 अक्टूबर को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट इसकी शुरुआत करेंगे और 24 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पिथौरागढ़ से इसका शुभारंभ करेंगे। 27 नवंबर को यात्रा देहरादून में पूरी होगी। भाजपा राज्य भर के 1734 शहीद परिवारों से मिलकर उनके घरों में जाएंगे। उन्हें सम्मानित करने के बाद उस घर की पवित्र मिट्टी को कलश में लेकर देहरादून लाया जाएगा। वह पवित्र मिट्टी सैन्य धाम के निर्माण में इस्तेमाल होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *