हरिद्वार सिडकुल कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की टीम ने बामुश्किल आग पर पाया काबू

हरिद्वार सिडकुल कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की टीम ने बामुश्किल आग पर पाया काबू

हरिद्वार। हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर है। आग से फैक्ट्री स्वाहा हो गई है। आग लगने की खबर से आस-पास के क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने एक घण्टे की मशक्त बाद आग पर काबू पाया है। इस घटना में किसी भी तरह की जान-माल की कोई खबर नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने की घटना सुबह सिडकुल के सेक्टर 18 स्थित रेपिड मोल्डर कंपनी की हैं। देखते देखते आग ने लिया विकराल रूप और पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। सूचना पर अग्निशमन की 5 गाड़ियां पहुची, घण्टों बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने की इस घटना से किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। अलबत्ता पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। अभी तक आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *