देवप्रयाग में काग्रेसियों ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ पेट्रोल पम्प पर किया प्रदर्शन

देवप्रयाग में काग्रेसियों ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ पेट्रोल पम्प पर किया प्रदर्शन

नरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

देवप्रयाग। पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आहावान पर रविवार को नगर कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग द्वारा देवप्रयाग स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल के भावों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। देवप्रयाग नेशनल हाईवे रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लिखे पोस्टर एवं अपनी पार्टी के झंडे लेकर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल पंप के बाहर नारेबाजी करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाकर पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल के बढ़ते भाव पर अंकुश लग नहीं लगा पाने के कारण आमजन परेशान है। कांग्रेस ने देवप्रयाग विधानसभा के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर 11 बजे से धरना प्रदर्शन शुरू कर विरोध दर्ज किया। जिसमें कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा की सरकार के खिलाफ जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया। जिला प्रवक्ता उत्तम सिंह असवाल ने बताया केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ लोगों को झूठ बोलने के अलावा और कोई काम नहीं कर रही है। बड़ी-बड़ी बातें कर सरकार में आने के बाद भी आम नागरिक और जनता की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। महंगाई और बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम पर सरकार का कोई अंकुश नहीं होने के कारण आम नागरिक और गरीब व्यक्ति भी इस परेशानी से त्रस्त है।

जिला प्रवक्ता ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के भाव कम होने के बावजूद भी जन विरोधी विकास विरोधी भाजपा सरकार ने 2014 के मुकाबले 300 से 400 गुना ज्यादा एक्साइज ड्यूटी कर उगाने का काम कर रही है। 2014 में जहां केंद्र सरकार पेट्रोल पर ₹9.50 और डीजल पर ₹3.70 एक्साइज ड्यूटी लेती थी वही आज जनविरोधी भाजपा सरकार पेट्रोल पर ₹33.00 और डीजल पर ₹32.00 एक्साइज ड्यूटी ले रही है। जबकि आज पेट्रोल ₹50 से कम में मिल सकता है।

नगर अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कांग्रेस सरकार ने हमेशा गरीबों का साथ दिया है लेकिन भाजपा की केंद्र व उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों को कोई राहत नहीं देते हुए रोजाना महंगाई बढ़ती जा रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने करीब 2 घंटे तक पेट्रोल पंप पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह रावत,उपाध्यक्ष नीरज रावत, सेवादल अध्यक्ष माणिक लाल ध्यानी, राकेश पंचभैया, न्याय पंचायत भड़कोट अध्यक्ष दिगम्बर रावत, पवन सिंह, तोता सिंह रावत, वीरेंद्र कुमार, समीर पंचपुरी, भानु प्रकाश, रोहित कोटियाल, प्रशांत मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *