स्थानीय प्रतिनिधि चाहती है देवप्रयाग की जनताः मगन सिंह बिष्ट

स्थानीय प्रतिनिधि चाहती है देवप्रयाग की जनताः मगन सिंह बिष्ट

कीर्तिनगर। पूर्व ब्लाक प्रमुख देवप्रयाग मगन सिंह बिष्ट लगातार क्षेत्र में जनसम्पर्क में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने रविवार को अकरी बरजूला, डागर पट्टी, चौकी पिलखी क्षेत्र में भ्रमण किया और जनसमस्याओं को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की है। मगन सिंह बिष्ट की क्षेत्र में जमीनी नेता और स्थानीय प्रतिनिधि की छवि हैं। अभी तक चाहे बीजेपी हो या काग्रेस दोनों दलों ने यहां बाहरी नेताओं को पार्टी का टिकट दिया। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय प्रतिनिधि सबसे बड़ा मुद्दा रहा है। इस लिहाज से मगन सिंह बिष्ट को देवप्रयाग क्षेत्र में बीजेपी से टिकट का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

देवप्रयाग विधानसभा की बात करें तो ये क्षेत्र के तमाम गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे है। जबकि इस क्षेत्र में बारी-बारी मंत्री प्रसाद नैथानी और दिवाकर भट्ट प्रदेश में कैबिनेट मंत्री भी रहे। पूर्व प्रमुख देवप्रयाग मगन सिंह बिष्ट कहते हैं कि मंत्री प्रसाद नैथानी और दिवाकर भट्ट ने सिर्फ लोगों को छलने का काम किया है। इन लोगों को केवल चुनाव के वक्त ही क्षेत्र की याद आती है। उन्होंने का देवप्रयाग का विकास तभी संभव है जब उनके बीच का व्यक्ति उनका विधानसभा में प्रतिनिधित्व करे। उन्होंने कहा कि देवप्रयाग की जनता ने स्थानीय प्रतिनिधि विधानसभा में भेजने का मन बना लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *